Free Ration Scheme: कब तक मिलेगा फ्री राशन 2024 ? मोदी कैबिनेट दी अपडेट अगले 5 वर्ष तक मिलेगा फ्री राशन @nfsa.gov.in

Free Ration Scheme, प्रधानमंत्री गरीब- अन्न कल्याण योजना: केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा देश प्रदेश के गरीब लोगों को हर प्रकार से लाभ दिया जाता है रहने के लिए फ्री में आवाज तो वही भोजन के लिए खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है जानकारी के लिए बता दे की कोरोना महामारी को देखते हुए 30 जून 2020 को प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के तहत देश के 80 करोड़ से अधिक राशन कार्ड धारकों को प्रत्येक महीने फ्री खाद्यान्न यानी गेहूं और चावल उपलब्ध कराई जाती है।

प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को 5 किलो खाद्यान्न जिसमें दो किलो गेहूं और 3 किलो चावल फ्री में दिया जाता है साथ ही साथ अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को प्रत्येक महीने 35 किलो खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है।

Free Ration Scheme: कब तक मिलेगा फ्री राशन?

देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के द्वारा छत्तीसगढ़ से पिछले कुछ दिनों पहले अगले 5 वर्ष तक फ्री में राशन वितरण की घोषणा की गई थी , आज बुधवार 29 नवंबर 2023 को केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि ” प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना ( PMGAKY ) के तहत 1 जनवरी 2024 से लेकर अगले 5 वर्ष तक अर्थात वर्ष 2029 तक फ्री में राशन का वितरण किया जाएगा।

अपने मोबाइल फोन में आधार कार्ड के द्वारा अपना राशन कार्ड डाउनलोड करें, बेहद सरल है तरीका

ये है देश का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज 50KM प्रति चार्ज, मात्र ₹28000 रुपए हैं इसकी कीमत

Free Ration Scheme: कब तक मिलेगा फ्री राशन? मोदी कैबिनेट दी अपडेट अगले 5 वर्ष तक मिलेगा फ्री राशन @nfsa.gov.in

फ्री राशन योजना के लिए 11.8 लाख करोड रुपए का होगा खर्च

जानकारी के लिए बता दे की फ्री में अगले 5 वर्ष तक राशन वितरण के लिए दी गई जानकारी के अनुसार 11.8 लाख करोड रुपए का खर्च आएगा, योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को 5 किलो खाद्यान्न फ्री में उपलब्ध कराया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कोरोना कल को देखते हुए गरीब कल्याण योजना की शुरुआत की गई थी जो की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत शुरू की गई।

Free Ration Scheme: कितना मिलेगा गेहूं और चावल

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 ( NFSA Act 2013 ) के अनुसार उत्तर प्रदेश में फ्री राशन का वितरण ( Free Ration Distribution ) 5 नवंबर से शुरू होगा जिसमें अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को 35 किलो खाद्यान्न जिसमें 14 किलोग्राम गेहूं और 21 किलोग्राम निशुल्क के चावल का वितरण किया जाएगा और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक के प्रत्येक यूनिट को 5 किलो खाद्यान्न जिसमें 3 किलोग्राम चावल और 2 किलोग्राम गेहूं दिया जाएगा।

Free Ration Scheme: FAQs – जनता के द्वारा पूछे जाने वाले

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना कब तक चलेगी 2023?

मीडिया रिपोर्ट व सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि 1 जनवरी 2024 से अगले 5 वर्ष तक फ्री में राशन का वितरण किया जाएगा, राशन कार्ड धारकों को 5 किलो खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।

2024 का राशन कब तक फ्री मिलेगा?

केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के अनुसार 1 जनवरी 2024 से लेकर वर्ष 2029 तक यानी अगले 5 वर्ष तक फ्री में राशन का वितरण किया जाएगा।

2023 में फ्री राशन कब तक मिलेगा?

जानकारी के लिए बताते की दिसंबर 2023 तक फ्री राशन का वितरण किया जाना था लेकिन अब 1 जनवरी 2024 से अगले 5 वर्ष तक फ्री में राशन का वितरण किया जाएगा, जिसमें लोगों को 5 किलो खाद्यान्न उपलब्ध कराए जाएंगे।

Leave a Comment