यूपी रोडवेज भर्ती 2024 रजिस्ट्रेशन शुरू: बिना परीक्षा 1649 बस कंडक्टर के पदों पर होगी भर्ती, यहां से करें अप्लाई, ये है योग्यता

UP Roadways Conductor Bharti 2024: उत्तर प्रदेश रोडवेज बस कंडक्टर में भर्ती का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी जी हां उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ( UPSRTC ) की तरफ से यूपी रोडवेज में कंडक्टर के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है विज्ञापन में कुल 1649 कंडक्टर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह उत्तर प्रदेश सरकार राज्य सड़क परिवहन निगम की तरफ से उत्तर प्रदेश के छह क्षेत्र जिसमें अलीगढ़, मुरादाबाद, लखनऊ, बरेली गाजियाबाद और नोएडा शामिल है अगर आप उत्तर प्रदेश रोडवेज में कंडक्टर के लिए इच्छुक है तो आप उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन के पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश कंडक्टर भर्ती 2024 1649 पदों के लिए फॉर्म कहां से और कैसे भरे इसकी जानकारी नीचे दी गई है।

उत्तर प्रदेश रोडवेज कंडक्टर भर्ती के लिए कौन-कौन सी पात्रता यानी योग्यता मांगी गई है और भर्ती का आधार क्या होगा? क्या परीक्षा के आधार पर भर्ती होगी या नहीं इन सब के बारे में नीचे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है।

UP Roadways Conductor Bharti 2024: किन क्षेत्र में कितने पदों पर निकली भर्ती

यह भर्ती उत्तर प्रदेश के छह क्षेत्रों में शुरू की गई है क्षेत्र के अनुसार कंडक्टर पदों की नीचे दी गई है।

  • अलीगढ़ – 239
  • मुरादाबाद – 557
  • लखनऊ – 288
  • बरेली – 256
  • गाजियाबाद – 147
  • नोएडा – 162

यूपी रोडवेज कंडक्टर भर्ती के लिए फॉर्म भरने की योग्यता

अगर आप उत्तर प्रदेश रोडवेज कंडक्टर भर्ती 2024 मे आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको मान्यता प्राप्त विद्यालय से इंटरमीडिएट ( 10+2 Pass ) उत्तीर्ण होना चाहिए यानी पास होना चाहिए साथ ही साथ आपको सीसीसी ( CCC Certificate ) का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। वहीं अगर हम आयु सीमा की बात करें तो भर्ती में आवेदन करने की आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष निर्धारित की गई है लेकिन अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को इसमें नियम अनुसार छूट का प्रावधान है जैसे अन्य भारतीयों में छूट दिया जाता है।

यूपी रोडवेज भर्ती 2024 रजिस्ट्रेशन शुरू: बिना परीक्षा 1649 कंडक्टर के पदों पर होगी भर्ती, यहां से करें अप्लाई, ये है योग्यता

UP Roadways Conductor Vacancy 2024 Apply Online| यूपी रोडवेज कंडक्टर भर्ती के लिए फॉर्म कैसे भरें?

अगर आप उत्तर प्रदेश रोडवेज कंडक्टर भर्ती 2024 के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं तो आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर या आप खुद अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन दर्ज कर इस भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं अगर आपको अप्लाई करने की जानकारी नहीं है तो कृपया कर आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या ग्राहक सेवा केंद्र पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन करें। इस भर्ती में अगर आपको आवेदन फीस से अधिक कोई पैसा मांगता है तो आप इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क एवं परिवहन विभाग के दिए गए हेल्पलाइन नंबर 18001802877 पर कॉल कर सकते हैं।

Leave a Comment