यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024: यूपी पुलिस में महिलाओं के लिए निकली 12000 पदों पर भर्ती, देखें कौन महिलाएं कर सकती हैं आवेदन

UP Police Constable Bharti 2024: उत्तर प्रदेश में पुलिस भारती की तैयारी और इंतजार कर रहे हैं महिलाओं के लिए काफी बड़ी खुशखबरी जी हां आप सभी को बता दे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और पदोन्नति बोर्ड की तरफ से कुल लगभग 60000 पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें से कुल 12000 पद महिलाओं और लड़कियों के लिए आरक्षित किया गया है जिसमें महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। यह महिलाओं के लिए काफी सुनहरा मौका हो सकता है आईए जानते हैं क्या है यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती/ UP Police Constable Bharti में महिला अभ्यर्थी की पात्रता और दस्तावेज और शारीरिक योग्यता क्या है

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं नेट बोर्ड के द्वारा जारी नोटिफिकेशन में जानकारी दी गई कि उत्तर प्रदेश के इस पुलिस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते हैं महिलाओं के लिए कुल 12000 पद आरक्षित किए गए हैं जिसमें महिलाएं आवेदन कर सकती हैं आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2023 से शुरू थी आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2024 रखी गई है आवेदन फार्म में संशोधन की तिथि 18 जनवरी 2024 रखी गई है वहीं आवेदन फॉर्म भरने के लिए महिला व पुरुष सभी अभ्यर्थियों के लिए ₹400 की फीस निर्धारित की गई है। अगर आप महिला यूपी पुलिस के इस भर्ती के लिए इच्छुक है तो आप अंतिम तिथि से पहले अवश्य फॉर्म भरे उम्मीद जताई जा रहे हैं की अंतिम तिथि की बढ़ोतरी भी की जा सकती है पर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल में महिला अभ्यर्थी की पात्रता

  • महिला अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 वर्ष से लेकर 25 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
  • महिला 10वीं और 12वीं पास होनी चाहिए।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024: यूपी पुलिस में महिलाओं के लिए निकली 12000 पदों पर भर्ती, देखें कौन महिलाएं कर सकती हैं आवेदन

यूपी पुलिस भर्ती में महिला के लिए शारीरिक योग्यता

उत्‍तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्‍नति बोर्ड ( UPPBPB ) के विज्ञापन में महिला अभ्‍यर्थियों के लिए शारीरिक मानक भी निर्धारित किए गए हैं, जिसके तहत सामान्य/ ओबीसी व एससी वर्ग की महिला अभ्‍यर्थियों की न्‍यूनतम ऊंचाई 152 सेमी होनी चाहिए और एसटी की महिला अभ्‍यर्थियों के लिए न्‍यूनतम ऊंचाई 147 सेंटीमीटर रखी की गई है, साथ ही साथ महिला अभ्‍यर्थियों का वजन कम से कम 40 किलोग्राम निर्धारित की गई है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में महिला के लिए कितनी दौड़ होनी चाहिए

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में महिला अभ्यर्थियों के लिए दौड़ 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी।

Leave a Comment