खुशखबरी: उत्तर प्रदेश योगी सरकार फ्री राशन के साथ 10 किलोग्राम देगी बाजरा, अब मात्र इतना किलो मिलेगा गेहूं और चावल

Uttar Pradesh Free Ration Yojana Letest Update: उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा फ्री में मिल रहे खाद्यान्न के संख्या में बढ़ोतरी करते हुए मिलने वाले खाद्यान्न के किलोग्राम में भी परिवर्तन किया गया है जानकारी के लिए बता दे कि अब उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री अन्न कल्याण योजना के तहत मिल रहे निशुल्क खाद्यान्न में अब लोगों को बाजरा भी दिया जाएगा जैसा कि पहले चावल और गेहूं दिया जा रहा था। सरकार के द्वारा अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को 10 किलो ग्राम बाजरा देने की घोषणा की गई है, साथ ही साथ पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को 2 किलोग्राम बाजरा देने की घोषणा की गई है।

अंत्योदय राशन कार्ड धारक को इतना किलो मिलेगा बाजरा , गेहूं और चावल

आप सभी को पता होगा कि अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को कल 35 किलो खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा था जिसमें से 14 किलोग्राम गेहूं और 21 किलोग्राम चावल उपलब्ध कराया जा रहा था अब इसमें बाजरा भी जोड़ दिया गया है अब अंत्योदय राशन कार्ड धारक को कुल 35 किलो खाद्यान्न में 14 किलोग्राम गेहूं 11 किलोग्राम चावल के साथ-साथ 10 किलोग्राम बाजरा भी उपलब्ध कराया जाएगा।

पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक को इतना किलो मिलेगा बाजरा, गेहूं और चावल

वहीं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को आप प्रत्येक यूनिट 5 किलो खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा था जिसमें से उन्हें 2 किलोग्राम गेहूं और 3 किलोग्राम चावल दिया जा रहा था अब इन्हें 5 किलो खाद्यान्न में 2 किलोग्राम गेहूं के साथ-साथ 2 किलोग्राम बाजरा भी दिया जाएगा साथ ही साथ एक किलोग्राम चावल भी दिया जाएगा।

जनवरी 2024 से निशुल्क राशन के साथ मिलेगा बाजरा?

जानकारी के लिए बता दे की सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश में जनवरी 2024 से निशुल्क खाद्यान्न वितरण स्कीम के तहत मिल रहे गेहूं और चावल के साथ बाजरा दिया जाएगा यह जनवरी 2024 से लेकर जून 2024 तक दिया जाएगा।

Leave a Comment