UP CM Fellowship 2023-24, रजिस्ट्रेशन शुरू, युवाओं को हर महीने मिलेगा 40 हजार रुपए, ये है इसकी पात्रता और इस प्रकार करें अप्लाई

UP CM Fellowship Scheme 2023-24: उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा बेरोजगारी को समाप्त करने और युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से लगातार योजनाएं लाई जाती हैं, अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री फैलोशिप प्रोग्राम की शुरुआत की गई है, इस प्रोग्राम के तहत राज्य के युवाओं को चयनित किया जाएगा युवाओं को इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक महीने ₹40000 की धनराशि दी जाएगी, इसके अलावा अभ्यर्थियों को अन्य प्रकार की सुविधा भेज दी जाएगी जानकारी के लिए बता दें उत्तर प्रदेश शहरी विकास विभाग की तरफ से 4 दिसंबर 2023 से मुख्यमंत्री फैलोशिप प्रोग्राम के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है अगर आप भी मुख्यमंत्री फैलोशिप प्रोग्राम के लिए इच्छुक है तो अप्लाई कर सकते हैं।

अगर आप मुख्यमंत्री फैलोशिप प्रोग्राम ( Uttar Pradesh CM Fellowship Program 2024 ) के तहत अप्लाई करना चाहते हैं और आपको इस स्कीम के बारे में नहीं पता है तो आप नीचे दी गई सारी जानकारी पढ़े जिसमें आपको मुख्यमंत्री फैलोशिप प्रोग्राम ( CM Fellowship Scheme ) क्या है? उत्तर प्रदेश सीएम फैलोशिप प्रोग्राम में अप्लाई कैसे करें? उत्तर प्रदेश फैलोशिप प्रोग्राम की पात्रता क्या है? इसके अलावा कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे इन सभी की जानकारी नीचे दी गई है।

उत्तर प्रदेश सीएम फैलोशिप प्रोग्राम क्या है?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से सीएम फैलोशिप प्रोग्राम की शुरुआत की गई है, इस प्रोग्राम के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को शहरी विकास योजना, प्रबंधन और मॉनिटरिंग में शामिल किया जाएगा। इन सभी युवाओं को इस प्रोग्राम के तहत हर महीने 40 हजार रुपए वेतन दिया जाएगा साथ ही साथ युवाओं को टैबलेट और अन्य प्रकार की सुविधा भी दी जाएंगे इसमें युवाओं को जगह-जगह पर जाकर सरकार की योजनाओं का विश्लेषण परीक्षण करना होगा और उनका एक डाटा कलेक्ट करना होगा, इस प्रोग्राम में आवेदन करने और शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए साथ ही साथ अभ्यर्थी को अंग्रेजी और हिंदी भाषा का भी ज्ञान होना चाहिए।

UP CM Fellowship 2023-24, रजिस्ट्रेशन शुरू,  युवाओं को हर महीने मिलेगा 40 हजार रुपए, ये है इसकी पात्रता और इस प्रकार करें अप्लाई

युवाओं को हर महीने सीएम फैलोशिप स्कीम के तहत मिलेगा ₹40000

आप सभी युवाओं की जानकारी के लिए बता दे उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री फैलोशिप प्रोग्राम के तहत अगर आप अप्लाई करते हैं और आपका चयन होता है तो आपको ₹40000 रुपए वेतन, टेक्निकल एक्टिविटी के लिए टेबलेट और आने-जाने का खर्च हुआ भट्ट भी दिया जाएगा।

UP CM Fellowship 2023-24: आवेदन करने की पात्रता

अगर आप उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री फैलोशिप प्रोग्राम में अप्लाई करते हैं तो आपके पास नीचे दी गई सभी प्रकार की पत्रताएं होनी चाहिए।

  • अप सीएम फैलोशिप प्रोग्राम में अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी को हिंदी और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना चाहिए ताकि वह लिख और बोल सके।
  • अभ्यर्थी को प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% अंक से स्नातक ( बैचलर डिग्री ) पास होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी को कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए साथ ही साथ उसे पोर्टल का नॉलेज होना चाहिए।
  • सीएम फैलोशिप प्रोग्राम में केवल वही युवा अप्लाई कर सकते हैं जिनकी आयु 40 वर्ष से कम है।
UP CM Fellowship 2023-24, रजिस्ट्रेशन शुरू,  युवाओं को हर महीने मिलेगा 40 हजार रुपए, ये है इसकी पात्रता और इस प्रकार करें अप्लाई

UP Fellowship Program 2023-24: मुख्यमंत्री फैलोशिप प्रोग्राम में अप्लाई करने के आवश्यक डॉक्यूमेंट

  • आधार कार्ड
  • निवास सार्टिफिकेट
  • आयु सार्टिफिकेट
  • शैक्षिक डॉक्युमेंट
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक

UP CM Fellowship Apply Online: यूपी मुख्यमंत्री फैलोशिप प्रोग्राम में अप्लाई कैसे करें?

अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और आप मुख्यमंत्री फैलोशिप प्रोग्राम में अप्लाई करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए स्टेप बाय स्टेप खुद पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं।

  • उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री फैलोशिप कार्यक्रम में अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको शहरी विकास विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट anyurban.upsdc.gov.in पर जाना होगा।
UP CM Fellowship 2023-24, रजिस्ट्रेशन शुरू,  युवाओं को हर महीने मिलेगा 40 हजार रुपए, ये है इसकी पात्रता और इस प्रकार करें अप्लाई
  • अब आपके सामने हिंदी में वेबसाइट आएगी, आपको दिशा निर्देश दिखेगा दिशा निर्देश के नीचे आपको चेक मार्क क्लिक कर आगे बढ़े विकल्प पर क्लिक करना है।
UP CM Fellowship 2023-24, रजिस्ट्रेशन शुरू,  युवाओं को हर महीने मिलेगा 40 हजार रुपए, ये है इसकी पात्रता और इस प्रकार करें अप्लाई
  • जैसे ही आप आगे बढ़े पर क्लिक करते हैं आपके सामने मुख्यमंत्री फैलोशिप प्रोग्राम एप्लीकेशन फॉर्म आ जाएगा।
UP CM Fellowship 2023-24, रजिस्ट्रेशन शुरू,  युवाओं को हर महीने मिलेगा 40 हजार रुपए, ये है इसकी पात्रता और इस प्रकार करें अप्लाई
  • अब आपको मुख्यमंत्री फैलोशिप एप्लीकेशन फॉर्म ( UP CM Fellowship Application Form PDF ) में आपके समस्त जानकारी अपना नाम, पता, अपने माता-पिता का नाम, ग्रेजुएशन में कितना मार्क्स मिला है इत्यादि को दर्ज करना है।
  • अब आपको मांगी गई डॉक्यूमेंट को अपलोड करना है जैसे आपको अपनी मार्कशीट फोटो और अन्य डॉक्यूमेंट अपलोड करनी है।
  • पूरा फॉर्म भरने और डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आपको फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करना है।

इस प्रकार आप आसानी से मुख्यमंत्री फैलोशिप प्रोग्राम में अप्लाई कर सकते हैं अगर आपको इसमें चयनित किया जाएगा तो आपको मुख्यमंत्री फैलोशिप प्रोग्राम के तहत प्रत्येक महीने ₹40000 साथ ही साथ टैबलेट और आने-जाने का किराया और अन्य प्रकार का भत्ता भी दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री फैलोशिप प्रोग्राम स्कीम से जुड़ी और जानकारी को जानने के लिए आप उत्तर प्रदेश सरकार के शहरी विकास विभाग anyurban.upsdc.gov.in के ऑफिसियल वेबसाइट को विकसित कर सकते हैं जहां पर आपको मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम की हिंदी और इंग्लिश की पीडीएफ कॉपी दी गई है जिसमें पूरी जानकारी दी गई है।

UP CM Fellowship : मुख्यमंत्री सीएम फैलोशिप प्रोग्राम में ऑफलाइन अप्लाई कैसे करें

अगर आप उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री फैलोशिप प्रोग्राम में अप्लाई करने के लिए इच्छुक है तो आप इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है, ऑनलाइन आवेदन करने की जानकारी नहीं है तो आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या ग्राहक सेवा केंद्र पर जाकर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment