MP Election 2023 ‘ MP BJP संकल्प ‘ देखिए क्या है मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के 10 महत्वपूर्ण संकल्प

MP Election 2023, MP Election 2023 BJP Sankalp Patra Madhya Pradesh: आप सभी की जानकारी के लिए बता दे की मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव होने वाला है जैसा की प्रदेश में कांग्रेस सरकार के द्वारा पहले ही 17 अक्टूबर को संकल्प पत्र जारी कर दिया गया था अब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा 11 नवंबर 2023 शनिवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया गया है जिसमें कई बड़े और महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई है। प्रदेश में यहां संकल्प पत्र भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा पेश किया गया है आईए जानते हैं कौन-कौन सी बड़े और अहम फैसले लिए गए हैं।

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ( MP BJP Sankalp Patra ) के इस संकल्प को मोदी जी की गारंटी और भाजपा का भरोसा नाम दिया गया है इस संकल्प पत्र को प्रदेश में पेश करते समय माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य अध्यक्ष मौजूद रहे।

MP Election 2023 ' MP BJP संकल्प ' देखिए क्या है मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के 10 महत्वपूर्ण संकल्प

MP Election 2023: BJP संकल्प पत्र प्रमुख घोषणाएं व संकल्प

BJP संकल्प पत्र 2023 , की महत्वपूर्ण घोषणाएं निम्न प्रकार से हैं।

  • प्रधानमंत्री अन्य कल्याण योजना के तहत अगले 5 वर्ष तक निशुल्क यानी फ्री राशन का वितरण किया जाएगा।
  • गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2700 रुपए प्रति क्विंटल , किसानों से ₹2700 प्रति कुंटल में गेहूं की खरीद की जाएगी।
  • धान का समर्थन मूल्य ₹3000 प्रति क्विंटल किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल में धान की खरीद की।
  • दिव्यांग और बुजुर्ग का पेंशन ₹1500 महीने
  • अटल ज्योति योजना में ₹100 में 100 यूनिट में बिजली दिया जाएगा
  • प्रदेश में निशुल्क आवास देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ मुख्यमंत्री जन आवास योजना शुरू की जायेगी।
  • लाडली बहनों को आर्थिक सहायता के साथ पक्का मकान भी दिया जाएगा।
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना और किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को ₹12000 की वार्षिक लाभ दिया जाएगा।
  • लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत जन्म से लेकर 21 वर्ष की आयु तक ₹200000 तक का लाभ।
  • तेंदूपत्ता संग्रह पर प्रति बोरा दर 4,000 रुपए देना दिया जाएगा
  • राज्य के गरीब परिवार के छात्र-छात्राओं को 12वीं तक फ्री शिक्षा दी जाएगी।
  • IIT और AIIMS के जैसे मध्य प्रदेश में Institute आफ Technology और Madhya Pradesh Institute Of Medical Science स्थापित किया जाएगा।
  • पीएम उज्जवला व लाड़ली बहना योजना में 450 रुपए में गैस सिलेंडर
  • 15 लाख महिलाओं को लखपति योजना के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • अब राशन वितरण में खाद्यान्न के साथ, दाल, चीनी , और सरसों तेल दिया जाएगा।
  • प्रदेश में जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं आयुष्मान कार्ड बनाकर ₹500000 तक निशुल्क इलाज

इसके अलावा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के अनेक और संकल्प हैं जिन्हें आप दिए गए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा इमेज में देख सकते हैं।

Leave a Comment