यूपी पुलिस 52000 पदों के लिए ये होनी चाहिए योग्यता, शारीरिक पात्रता – UP Police Bharti 2023

UP Police Bharti 2023: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने निकल कर आ रही है क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश में यूपी पुलिस भर्ती 2023 शुरू की गई है जिसमें करीब 52000 पदों पर भर्ती की जाएगी आपकी जानकारी के लिए बता दें यूपी पुलिस के 52000 कांस्टेबल के पदों पर भर्ती की जानी है जिस पर उत्तर प्रदेश के योगी सरकार का बड़ा फैसला लिया गया है। अगर आप भी यूपी पुलिस भर्ती 2023 में आवेदन करना चाहते हैं तो भर्ती से जुड़ी संपूर्ण जानकारी नीचे ध्यानपूर्वक पढ़ें।

यूपी पुलिस 2023 इन पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस के 52299 पदों पर भर्ती की जानी है जिसके अंतर्गत किन प्रकार के पद शामिल हैं, जिसमें सिपाही नागरिक पुलिस के लिए 41811 पद, सिपाही PAC के लिए 8540 पद , फायरमैन के लिए 1007 पद, इसके साथ ही उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के करीब 1341 पदों पर भर्ती की जाएगी।

UP Police Bharti 2023 - The Refined Post Team

जुलाई में आएगा यूपी पुलिस भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा यूपी पुलिस भर्ती 2023 के लिए 52000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती 2023 के लिए आवेदन कर सकेंगे मीडिया रिपोर्ट्स और अन्य सूत्रों की मानें तो यूपी पुलिस भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की नोटिफिकेशन 15 जुलाई 2023 तक जारी किया जाएगा। भर्ती से जुड़े बदलाव और पात्रता और अन्य जानकारी नोटिफिकेशन आने के बाद विस्तारित रूप से दी जाएगी।

Educational Eligibility – शैक्षणिक योग्यता – UP Police Bharti 2023

जैसा की अभी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है लेकिन आपको बता दें कि यूपी पुलिस भर्ती 2023 के लिए अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं की परीक्षा पास होनी चाहिए।

Age – आयु – UP Police Bharti 2023

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पिछले नोटिफिकेशन के अनुसार आपको बता दें कि सामान्य वर्ग के पुरुष कैंडिडेट के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 23 वर्ष निर्धारित की गई है, और सामान्य वर्ग की महिला के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 26 वर्ष निर्धारित की गई है अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति व अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट का प्रावधान है। विस्तृत जानकारी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 नोटिफिकेशन आने के बाद दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया यूपी पुलिस भर्ती 2023 – UP Police Bharti 2023

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 में चयन प्रक्रिया की बात करें तो इसमें पहला चरण लिखित पेपर का होता है उसके बाद अभ्यर्थी का फिजिकल टेस्ट किया जाता है, इसके बाद अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है मेरिट लिस्ट तैयार होने के बाद अभ्यर्थी का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाता है डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सही होने पर अभ्यर्थी को सिलेक्ट कर लिया जाता है।

यूपी पुलिस भर्ती 2023 शारीरिक योग्यता – UP Police Physical Eligibility

  • यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए पुरुष अभ्यार्थी का 168 सेंटीमीटर हाइट होनी चाहिए।
  • पुरुष अभ्यार्थी को 79 सेंटीमीटर सीना बिना बुलाए और 84 सेंटीमीटर सीना फुला कर प्रदर्शन।
  • यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए महिला की हाइट 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए और उसका वजन 40kg होना चाहिए।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती एग्जाम पैटर्न क्या है ?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सिलेक्ट होने के लिए अभ्यार्थी से सामान्य जानकारी, सामान्य हिंदी, न्यूमेरिकल योग्यता और रिजनिंग के लिए टेस्ट ली जाती है अभ्यार्थी विस्तृत जानकारी के लिए पिछले वर्ष के पेपर का अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Comment