UP Police Bharti 2023 Notification Released – यूपी पुलिस भर्ती 2023 का विज्ञापन जारी, देखें पूरी अपडेट

UP Police Bharti 2023 Notification Released: उत्तर प्रदेश के 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जैसा कि अभ्यर्थी लगातार यूपी पुलिस भर्ती 2023 का इंतजार कर रहे हैं हालांकि मध्य प्रदेश और बिहार में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है लेकिन अभी यूपी में इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। फिलहाल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड की तरफ से UP Police Bharti 2023 के करीब 52699 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने की अपडेट आई है हालांकि अभी विज्ञापन जारी नहीं हुआ है लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के द्वारा ट्विटर पर ट्वीट कर UP Police Constable Vacancy 2023 से संबंधित जानकारी को बताया गया है।

अभ्यार्थी यूपी पुलिस भर्ती का विज्ञापन आने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर UP Police Bharti 2023 Ragistration कर सकते हैं प्रक्रिया की बात करें तो इसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक मापदंड शारीरिक दक्षता और मेरिट के आधार पर चयन किया जायेगा।

UP Police Bharti 2023 Notification से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जैसे UP Police Bharti Eligibility, UP Police Bharti Phisical Eligibility, UP Police Bharti 2023 Age से जुड़ी जानकारी नीचे समाहित की गई है।

UP Police Bharti 2023 Notification Released - The Refined Post Team

यूपी पुलिस भर्ती 2023 पदों की संख्या – UP Police Bharti 2023 Post

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस के 52299 पदों पर भर्ती की जानी है जिसके अंतर्गत किन प्रकार के पद शामिल हैं, जिसमें सिपाही नागरिक पुलिस के लिए 41811 पद, सिपाही PAC के लिए 8540 पद , फायरमैन के लिए 1007 पद, इसके साथ ही उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के करीब 1341 पदों पर भर्ती की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता – UP Police Bharti 2023 Eligibility

जैसा की अभी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है लेकिन आपको बता दें कि यूपी पुलिस भर्ती 2023 के लिए अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं की परीक्षा पास होनी चाहिए ।

शारीरिक योग्यता – UP Police Bharti 2023 Physical Eligibility

  • पुरुष अभ्यार्थी का 168 सेंटीमीटर हाइट होनी चाहिए।
  • पुरुष अभ्यार्थी को 79 सेंटीमीटर सीना बिना बुलाए और 84 सेंटीमीटर सीना फुलाकर प्रदर्शन।
  • महिला अभ्यार्थी की हाइट 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए और उसका वजन 40kg होना चाहिए।

दौड़ – Runing UP Police Bharti 2023

  • पुरुष अभ्यार्थी को 6 मिनट में 1.6 किलोमीटर दूरी की दौड़ करनी होगी।
  • महिला अभ्यर्थी को 5 मिनट में 1 किलोमीटर दौड़ करनी होगी।

गोला फेक और ऊंची कूद

  • पुरुष अभ्यर्थी को 16 फीट गोला फेक और महिला को 12 फीट गोला फेक प्रदर्शन
  • पुरुष अभ्यर्थी को 4 फीट ऊंची कूद और महिला को 3 फीट ऊंची कूद प्रदर्शन

चयन प्रक्रिया यूपी पुलिस भर्ती 2023

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 में चयन प्रक्रिया की बात करें तो इसमें पहला चरण लिखित पेपर का होता है उसके बाद अभ्यर्थी का फिजिकल टेस्ट किया जाता है, इसके बाद अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है मेरिट लिस्ट तैयार होने के बाद अभ्यर्थी का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाता है डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सही होने पर अभ्यर्थी को सिलेक्ट कर लिया जाता है।

यूपी पुलिस भर्ती 2023 के लिए आयु – UP Police Bharti 2023 Age

UP Police Bharti 2023 के पिछले नोटिफिकेशन के अनुसार आपको बता दें कि सामान्य वर्ग के पुरुष कैंडिडेट के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 23 वर्ष निर्धारित की गई है, और सामान्य वर्ग की महिला के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 26 वर्ष निर्धारित की गई है अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति व अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट का प्रावधान है। विस्तृत जानकारी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 नोटिफिकेशन आने के बाद दी जाएगी।

एग्जाम पैटर्न यूपी पुलिस भर्ती 2023 – Exam Pattern

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सिलेक्ट होने के लिए अभ्यार्थी से सामान्य जानकारी, सामान्य हिंदी, न्यूमेरिकल योग्यता और रिजनिंग के लिए टेस्ट ली जाती है अभ्यार्थी विस्तृत जानकारी के लिए पिछले वर्ष के पेपर का अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Comment