[ UP Police Bharti 2023 ] यूपी पुलिस में 50000 पदों पर होगी भर्ती, देखें कब से होगा आवेदन और क्या है पात्रता

UP Police Bharti 2023: उत्तर प्रदेश के युवाओं यूपी पुलिस भर्ती 2023 का इंतजार कर रहे हैं उन सभी अभ्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने निकल कर आ रही है जी हां आप सभी को बता दें कि उत्तर प्रदेश भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ( UPPRDP ) की तरफ से यूपी पुलिस के कांस्टेबल और अन्य पदों के लिए करीब 50,000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाने की सूचना जारी की गई है। भर्ती बोर्ड के द्वारा जल्द ही इसके लिए नोटिफिकेशन विस्तारित रूप से जारी किया जाएगा, विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन कब जारी किया जाएगा? UP Police Bharti 2023 क्या पात्रता होगी? कब तक आवेदन फार्म भरे जाएंगे? , इन सब की जानकारी नीचे विस्तार पूर्वक दी गई

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस के 52299 पदों पर भर्ती की जानी है जिसके अंतर्गत किन प्रकार के पद शामिल हैं, जिसमें सिपाही नागरिक पुलिस के लिए 41811 पद, सिपाही पीएससी के लिए 8540 पद , फायरमैन के लिए 1007 पद, इसके साथ ही उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के करीब 1341 पदों पर भर्ती की जाएगी।

UP Police Bharti 2023 - The Refined Post Team

कब तक जारी होगा नोटिफिकेशन 2023 – UP Police Bharti 2023

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से 15 जुलाई 2023 तक टेंडर जारी किया जा सकता है टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों के लिए नोटिफिकेशन विशेष रूप से जारी किया जाएगा और आवेदन फार्म भरवाए जाएंगे मीडिया रिपोर्ट्स और अन्य सूत्रों के मुताबिक यूपी पुलिस के इन सभी पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया जुलाई 2024 तक पूरी कर ली जाएगी।

यूपी पुलिस भर्ती 2023 के लिए शैक्षणिक योग्यता

जैसा की अभी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है लेकिन आपको बता दें कि यूपी पुलिस भर्ती 2023 के लिए अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं की परीक्षा पास होनी चाहिए।

यूपी पुलिस भर्ती 2023 आयु सीमा क्या होगी

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पिछले नोटिफिकेशन के अनुसार आपको बता दें कि सामान्य वर्ग के पुरुष कैंडिडेट के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 23 वर्ष निर्धारित की गई है, और सामान्य वर्ग की महिला के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 26 वर्ष निर्धारित की गई है अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति व अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट का प्रावधान है। विस्तृत जानकारी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 नोटिफिकेशन आने के बाद दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया यूपी पुलिस भर्ती 2023 – UP Police Bharti 2023

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 में चयन प्रक्रिया की बात करें तो इसमें पहला चरण लिखित पेपर का होता है उसके बाद अभ्यर्थी का फिजिकल टेस्ट किया जाता है, इसके बाद अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है मेरिट लिस्ट तैयार होने के बाद अभ्यर्थी का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाता है डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सही होने पर अभ्यर्थी को सिलेक्ट कर लिया जाता है।

यूपी पुलिस भर्ती 2023 शारीरिक योग्यता – UP Police Physical Eligibility

  • यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए पुरुष अभ्यार्थी का 168 सेंटीमीटर हाइट होनी चाहिए।
  • पुरुष अभ्यार्थी को 79 सेंटीमीटर सीना बिना बुलाए और 84 सेंटीमीटर सीना फुला कर प्रदर्शन।
  • यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए महिला की हाइट 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए और उसका वजन 40kg होना चाहिए।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती एग्जाम पैटर्न क्या है ?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सिलेक्ट होने के लिए अभ्यार्थी से सामान्य जानकारी, सामान्य हिंदी, न्यूमेरिकल योग्यता और रिजनिंग के लिए टेस्ट ली जाती है अभ्यार्थी विस्तृत जानकारी के लिए पिछले वर्ष के पेपर का अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Comment