Ladli Bahna Yojna: मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना में आवेदन करने वाली महिलाओं के ₹1000 का इंतजार आज समाप्त होने वाला है। क्योंकि ऐसी महिलाएं जिनका नाम लाडली बहना योजना की लिस्ट में मौजूद है और उनका DBT सक्रिय है, बैंक खाता आधार से लिंक है, और समग्र पोर्टल पर KYC हुई है, ऐसी समस्त पात्र महिलाओं को आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा शाम 5:00 बजे जबलपुर राज्य से ₹1000 ट्रांसफर किए जाएंगे। आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि यह ₹1000 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा वनक्लिक में ट्रांसफर किया जाएगा।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजना है योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में ₹1000 की धनराशि ट्रांसफर की जाती है 10 जून 2023 यानि आज को लाडली बहना योजना की पहली किस्त ट्रांसफर की जाएगी। इसके बाद प्रत्येक महीने की 10 तारीख को लाडली बहना योजना ₹1000 सभी पात्र बहनों के खाते में भेजी जाएगी। योजना में आवेदन करके महिलाएं 1 वर्ष में ₹12000 और 5 वर्ष में ₹60000 प्राप्त कर सकते हैं।
जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भेजे जाएंगे ₹1000
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में ₹1000 की धनराशि भेजने के लिए जबलपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जहां प्रदेश की कुछ महिलाएं भी शामिल होंगी आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ₹1000 की धनराशि सीएम के द्वारा One Click System के तहत ट्रांसफर किया जाएगा। मध्य प्रदेश महिला और बाल विकास मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि ऐसी महिलाएं जिनका DBT इनेबल नहीं है उन महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आ पाएंगे।
इनके खाते में नहीं आएगा ₹1000 – Ladli Bahna Yojna
महिला और बाल विकास मंत्रालय के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि ऐसी महिलाएं जिनके बैंक खाते में DBT सक्रिय नहीं है उन महिलाओं के बैंक खाते में ₹1000 की धनराशि ट्रांसफर नहीं की जाएगी हालांकि बहुत सारी ऐसी महिलाएं हैं जिनका DBT ( Direct Benefit Transfer ) इनेबल नहीं है। ऐसे में महिलाएं जल्द से जल्द अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर और बैंक में जाकर डीबीटी अवश्य सक्रिय कराएं। नीचे दिए गए प्रक्रिया से DBT स्टेटस चेक करें।
लाडली बहना योजना ₹1000 इस प्रकार कर सकते हैं चेक
- कॉमन सर्विस सेंटर या ग्राहक सेवा केंद्र पर जाकर आधार कार्ड के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
- अपने बैंक में जाकर ₹1000 की जांच कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप अगर डेबिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं और Google pay, Phonepa, Paytm, का इस्तेमाल करते हैं तो आप अपने बैलेंस को चेक कर सकते हैं।
- लाडली बहना योजना ₹1000 आप भारत सरकार के PFMS Portal से भी चेक कर सकते हैं।
इस प्रकार चेक कर सकते हैं लाडली बहना योजना ₹1000 का स्टेटस
अगर आप अपना Ladli Bahna Yojna Status करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए प्रक्रिया का पालन करें और अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड करें।
Step 1 – सबसे पहले आप अपने मोबाइल में गूगल खोलें और उस पर लाडली बहना योजना आवेदन स्थिति बोलकर सर्च करें।
Step 2 – अब आपको आवेदन की स्थिति मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना पर क्लिक करना है।
Step 3 – अब आपको एक फॉर्म मिलेगा जहां पर आपको अपना समग्र आईडी संख्या या पंजीयन क्रमांक संख्या और कैप्चा कोड डालकर Send OTP पर क्लिक करना है।
Step 4 – अब आपको ओटीपी डालकर खोजें बटन पर क्लिक करना है।
Step 5 – अब आपका Ladli Bahna Yojna Status आ जाएगा इसके बाद आपको View बटन पर क्लिक करना है।
अंत में आप नीचे दिए गए Print बटन पर क्लिक करके आप अपने लाडली बहना योजना आवेदन की स्थिति को प्रिंट कर सकते हैं और उसे अपने मोबाइल में से भी कर सकते हैं।