‘नारी सम्मान योजना’ फार्म कैसे भरें? देखें पूरी जानकारी

Nari Samman Yojna: मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया गया है, जिसका नारा सशक्त बेटी और समृद्ध नारी है, योजना का शुभारंभ 9 मई 2023 को किया गया है यह योजना पूरी तरीके से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना की तरह है हालांकि लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में ₹1000 की धनराशि ट्रांसफर की जाती है।

तो वही मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में ₹1500 रुपए की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी और उन्हें प्रत्येक महीने ₹500 का गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। आज हम जानेंगे कि क्या इस योजना की पात्रता है? कौन कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे? और नारी सम्मान योजना फार्म कैसे भरें? इस पर चर्चा करेंगे

नारी सम्मान योजना क्या है?

नारी सम्मान योजना ( Mukhyamantri Nari Samman Yojna ) मध्य प्रदेश की योजना है जिसे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा शुरुआत किया गया है इस योजना की शुरुआत 9 मई 2023 को की गई योजना के तहत प्रदेश की गरीब और निम्न तबके की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं योजना के तौर पर मुख्य तौर पर महिलाओं के बैंक खाते में ₹1500 की धनराशि और ₹500 का गैस सिलेंडर प्रदान किया जाएगा, यह प्रत्येक महीने प्रदान किया जाएगा। हालांकि योजना का लाभ तभी मिलेगा जब मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Nari Samman Yojna - नारी सम्मान योजना - The Refined Post Team

नारी सम्मान योजना पात्रता ?[ Eligibility Nari Samman Yojna ]

  • महिला मध्यप्रदेश राज्य के निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • प्रदेश के सभी जाति वर्ग के लोग मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना में आवेदन कर सकते हैं।
  • महिला के पास एक बैंक खाता होना चाहिए।
  • Nari Samman Yojna के तहत केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकते हैं।

नारी सम्मान योजना के फ़ायदे [ Nari Samman Yojna Benefits ]

  1. नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को कुल ₹2000 की धनराशि प्रत्येक महीने आवंटित की जाएगी।
  2. ₹2000 में से ₹1500 रुपए धनराशि डायरेक्ट उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  3. महिलाओं को ₹500 का गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
  4. इसके अलावा महिलाओं को अन्य अनेक प्रकार सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

नारी सम्मान योजना डॉक्यूमेंट [ Nari Samman Yojna Documents ]

  • आधार कार्ड ( Aadhar Card )
  • समग्र आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • बैंक आईएफएससी कोड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
Nari Samman Yojna - नारी सम्मान योजना - The Refined Post Team

नारी सम्मान योजना फॉर्म कैसे भरें और कहा जमा करें?

  • अगर आप नारी सम्मान योजना में आवेदन फार्म भरना चाहते हैं तो सबसे पहले Nari Samman Yojna Application Form Download करना होगा जो नीचे दिया गया है।

Nari Samman Yojna Form PDF

Nari Samman Yojna - नारी सम्मान योजना - The Refined Post Team
  • नारी सम्मान योजना फॉर्म डाउनलोड करने के बाद प्रिंट करें।
  • नारी सम्मान योजना फॉर्म में मांगी गई सभी प्रकार की जानकारी को ध्यान पूर्वक भरें और ऊपर दिए गए दस्तावेजों को साथ में पेंच करें।
  • फार्म को अपने नजदीकी मंडल स्तर के कांग्रेश प्राधिकारी ब्लॉक स्तर के कांग्रेस अधिकारी, कांग्रेस पार्टी के बूथ कार्यकर्ता, कांग्रेस पार्टी के नजदीकी कार्यालय पर लेकर जाएं और जमा करें।
  • हालांकि अगर स्वयं आप जाकर नारी सम्मान योजना फार्म जमा नहीं करते हैं तो इन कार्यकर्ताओं के द्वारा दिए गए समय पर आपके गांव में आकर फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
  • नारी सम्मान योजना में ऑनलाइन फॉर्म भरने का कोई विकल्प नहीं है इसके लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर नारी सम्मान योजना का फार्म भरवाने की कार्य को पूरा कर रहे हैं।

अगर आपको नारी सम्मान योजना से जुड़ी किसी अन्य जानकारी के बारे में कुछ पूछना है तो आप इसे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर पूछ सकते हैं।

2 thoughts on “‘नारी सम्मान योजना’ फार्म कैसे भरें? देखें पूरी जानकारी”

Leave a Comment