PAN Aadhar Link: पैन कार्ड किसी भी व्यक्ति के लिए एक महत्त्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है, आज हम आप सभी पैन कार्ड धारकों को बड़ी अपडेट देने जा रहे हैं, अगर आप एक पैन कार्ड धारक हैं और अभी तक आपने आयकर विभाग ( Income Tax Department ) के केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ( Central Board Of Direct Taxes ) के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक या अटैच नहीं किया है तो ऐसे में यह खबर आपके लिए काफी लाभदायक है पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक के अटैच ना करने पर पैन कार्ड पूरी तरीके से निष्क्रिय हो जाता है और निष्क्रिय पैन कार्ड का इस्तेमाल करने पर आयकर विभाग के अधिनियम 1961 के धारा 272B के तहत ₹10000 तक का जुर्माना उस व्यक्ति पर लगाया जा सकता है इसलिए आप अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से अवश्य लिंक करें।
आयकर विभाग के केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ( Central Board Of Direct Taxes ) के द्वारा पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की अंतिम तिथि 30 जून 2023 निर्धारित की गई है हालांकि पहले यह 31 मार्च 2023 था अब बढ़ा दिया गया है आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के द्वारा ₹1000 का शुल्क निर्धारित किया गया हैं, जो पहले ₹500 था अब उसे बढ़ा दिया गया है। आपको पता होना चाहिए कि अगर आप 30 जून 2023 तक अपना पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं करते हैं तो या निष्क्रिय हो जाएगा, और दोबारा इसे चालू करने के लिए आपको ₹1000 से अधिक का भुगतान भी करना पड़ सकता है।
![](https://therefinedpost.com/wp-content/uploads/2023/06/20230602_072220-1-1024x682.jpg)
इन्हें मिली है पैन को आधार लिंक करने से छूट [ PAN Aadhar Link Kaise Karen ]
- ऐसे व्यक्ति जिनकी आयु 80 वर्ष या 80 वर्ष अधिक है।
- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अनुसार एक अनिवासी व्यक्ति।
- ऐसा व्यक्ति जो भारत का निवासी नहीं है।
- ऊपर बताए गए तीनों व्यक्तियों को पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की छूट मिली है।
पैन आधार लिंक कैसे करें, देखें तरीका
Step 1 – सबसे पहले आपको गूगल में ई फिलिंग ( eportal.incometax.gov.in ) बोलकर या लिखकर सर्च करना है।
Step 2 – अब आप को सबसे पहली वेबसाइट Income Tax पर क्लिक करना है।
![PAN Aadhar Link - The Refined Post Team](https://therefinedpost.com/wp-content/uploads/2023/03/screenshot_20230331_1324218164152151054018418.jpg)
Step 3 – अब आप Link Aadhar बटन पर क्लिक करें।
आयकर विभाग की इस सुविधा से फ्री पैन कार्ड बनाएं!
![PAN Aadhar Link - The Refined Post Team](https://therefinedpost.com/wp-content/uploads/2023/03/img_20230328_1642398626320527052799573.jpg)
Step 5 – अब आप अपना Enter Your PAN Number और Enter Aadhar Number का दर्ज करके Validate बटन पर क्लिक करें।
![PAN Aadhar Link - The Refined Post Team](https://therefinedpost.com/wp-content/uploads/2023/03/img_20230328_1643113956950334959210431.jpg)
Step 6 – अब आपके आधार लिंक मोबाइल नंबर पर मिले OTP को दर्ज करें।
Step 7 – आयकर विभाग के द्वारा निर्धारित ₹1000 का भुगतान अब आपको अपने Google pay, Phonepa, Paytm, Credit Card, ATM Card के जरिए पे करना होगा।
इस प्रकार आप आसानी से घर बैठे अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। अगर आपको इसमें किसी प्रकार की समस्या है तो आप इसे कमेंट में पूछ सकते हैं।