[ Mukhymantri Jivan Janani Yojna ] सरकार के द्वारा महिलाओं के खाते में दिए जाएंगे ₹4000, देखें किसे – किसे मिलेगा लाभ

Mukhymantri Jivan Janani Yojna: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए लाडली बहना योजना और लाडली लक्ष्मी योजना के बाद अब ‘जीवन जननी योजना‘ की शुरुआत की गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा गुरुवार को मुरैना में कहां की दवाओं के निशुल्क उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए , मंडल या संभाग स्तर पर ड्रग डीलर हाउस बनाए जाएंगे। साथी साथ प्रदेश में मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना का शुभारंभ किया जाएगा , जिससे गर्भवती महिलाओं को फ्री में इलाज और प्रत्येक महीने ₹4000 की धनराशि भी उन्हें दी जाएगी। आज हम आपको मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे कौन इसका लाभ ले सकता है? इसके क्या क्या फायदे हैं? इसमें आवेदन कैसे करें? इन समस्त बातों पर चर्चा करेंगे।

क्या है जीवन जननी योजना [ Jivan Janani Yojna ]

जीवन जननी योजना महिलाओं के लिए है आपको बता दें कि इस योजना के तहत मध्यप्रदेश की गर्भवती महिलाओं को ₹4000 की धनराशि दी जाएगी जिससे वे अपना और अपने होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य और पोषण स्तर पर ध्यान दे सकें। साथ ही साथ योजना के तहत महिला को निशुल्क इलाज की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना के फायदे [ Jivan Janani Yojna Fayde ]

  • मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में गर्भावस्था के स्थित में ₹4000 की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी।
  • यह मध्य प्रदेश राज्य की योजना है और इसमें केवल मध्य प्रदेश की गर्भवती महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
  • मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना के तहत गर्भवती महिलाओं एवं बहनों को निशुल्क इलाज की सुविधा जीवन जननी योजना के तहत प्रदान की जाएगी।
  • सरकारी चिकित्सालयों को अत्याधुनिक तरीके से बेहतर बनाने का कार्य किया जाएगा जिसके लिए सरकार के द्वारा जिला चिकित्सालय में ढाई ढाई करोड़ रुपए की लागत से मॉडलर ऑपरेशन थिएटर बनाया जाएगा।
  • गर्भवती महिलाओं एवं बहनों को पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन मिले इसके लिए 25-25 लाख रुपए की लागत से मॉड्यूलर किचन बनाया जाएंगे।
Mukhymantri Jivan Janani Yojna - The Refined Post Team

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना पात्रता

  • महिला मध्य प्रदेश राज्य की निवासी होनी चाहिए अर्थात उसके पास मध्य प्रदेश राज्य का निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाएं ही जीवन जननी योजना के पात्र हैं।
  • गर्भवती महिला के पति आयकर दाता ना होने चाहिए साथ ही साथ हुए किसी भी प्रकार की सरकारी नौकरी ना कर रही हो।

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना के लिए डॉक्यूमेंट

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता
  • मोबाइल नंबर
  • महिला गर्भवती होनी चाहिए।
  • पासपोर्ट साइज फोटो

जाने कैसे मिलेगा जीवन जननी योजना का लाभ

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले गर्भवती महिला को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाना है इसके बाद आपको वहां पर जीवन जननी योजना के लिए आवेदन फार्म मिलेगा। अगर आवेदन फार्म उपलब्ध होगा तो आपको आवेदन फार्म को भरकर स्वास्थ्य केंद्र पर सभी डॉक्यूमेंट के साथ जमा करना होगा इसके बाद आपको रसीद दी जाएगी फल स्वरुप आप योजना के लाभ पा सकते हैं इसकी पूरी जानकारी आप अपने नजदीकी स्वास्थ्य सुविधा केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment