[ UP Police Constable Recruitment 2023 ] यूपी में पुलिस कांस्टेबल के 35700 पदों पर होगी भर्ती, देखें कब से भरा जाएगा फार्म और क्या पात्रता

UP Police Constable Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी करने वाले 10वीं 12वीं के और अन्य छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और पदोन्नति बोर्ड के द्वारा जल्द ही यूपी में यूपी पुलिस विभाग में खाली पड़े पुलिस कांस्टेबल, फायरमैन और पीएसी कांस्टेबल के 35700 पदों पर भर्ती के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के बारे में ट्वीट किए जाने के बाद भर्ती को लेकर युवाओं के बीच काफी उत्साह पैदा हुआ है। इस संबंध में जल्द ही UPPBPB की तरफ से UP Police Constable Bharti 2023 भी जारी किया जा सकता है, फिर भी यूपी पुलिस में नौकरी करने वाले युवा अपनी तैयारी को बेहतर बनाने का प्रयास करें। आइए जानते हैं कब तक नोटिफिकेशन जारी होगा क्या पात्रता है और कितने पदों पर भर्ती होगी।

UP Police Constable Recruitment 2023 नोटिफिकेशन कब आयेगा?

मीडिया रिपोर्ट्स सूत्रों के मुताबिक यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन जुलाई 2023 माह के प्रथम सप्ताह में जारी किया जा सकता है हालांकि इस के संदर्भ में किसी प्रकार की ऑफिशियल सूचना भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी नहीं की गई है। जो अभ्यर्थी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 का इंतजार कर रहे हैं वह यूपी पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in को डिलीट करते रहें किसी भी समय नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 पदों की संख्या

आप सभी को बता दें कि यूपी पुलिस के 35700 पदों में से 26382 पद पुलिस कांस्टेबल के लिए, 8540 पीएससी के लिए और 172 पोस्ट फायरमैन के लिए और 1582 पद जेल वार्डन के लिए निकाली गई है।

UP Police Constable Recruitment 2023 - The Refined Post Team

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए शैक्षणिक योग्यता

जैसा की अभी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है लेकिन आपको बता दें कि यूपी पुलिस भर्ती 2023 के लिए अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं की परीक्षा पास होनी चाहिए।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 आयु सीमा क्या होगी

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पिछले नोटिफिकेशन के अनुसार आपको बता दें कि सामान्य वर्ग के पुरुष कैंडिडेट के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 23 वर्ष निर्धारित की गई है, और सामान्य वर्ग की महिला के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 26 वर्ष निर्धारित की गई है अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति व अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट का प्रावधान है। विस्तृत जानकारी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 नोटिफिकेशन आने के बाद दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 में चयन प्रक्रिया की बात करें तो इसमें पहला चरण लिखित पेपर का होता है उसके बाद अभ्यर्थी का फिजिकल टेस्ट किया जाता है, इसके बाद अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है मेरिट लिस्ट तैयार होने के बाद अभ्यर्थी का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाता है डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सही होने पर अभ्यर्थी को सिलेक्ट कर लिया जाता है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 शारीरिक योग्यता

  • यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए पुरुष अभ्यार्थी का 168 सेंटीमीटर हाइट होनी चाहिए।
  • पुरुष अभ्यार्थी को 79 सेंटीमीटर सीना बिना बुलाए और 84 सेंटीमीटर सीना फुला कर प्रदर्शन।
  • यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए महिला की हाइट 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए और उसका वजन 40kg होना चाहिए।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती एग्जाम पैटर्न क्या है ?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सिलेक्ट होने के लिए अभ्यार्थी से सामान्य जानकारी, सामान्य हिंदी, न्यूमेरिकल योग्यता और रिजनिंग के लिए टेस्ट ली जाती है अभ्यार्थी विस्तृत जानकारी के लिए पिछले वर्ष के पेपर का अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Comment