[ CRPF Constable Bharti 2023 ] 10वीं पास के लिए कांस्टेबल बनने का सुनहरा मौका, 9212 पदों पर होगी भर्ती, देखें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

CRPF Constable Bharti 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, जी हां आपको बता दें कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ( CRPF ) की की तरफ से करीब 9212 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया नोटिफिकेशन जारी की जा चुकी है। ऐसे अभ्यर्थी जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं 25 अप्रैल 2023 तक आवेदन फार्म भर सकते हैं जैसा कि आवेदन फार्म भरने की प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हो गई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तरफ से कांस्टेबल की इस भर्ती के तहत ड्राइवर, सफाई कर्मचारी, माली, रसोईया, धोबी, नाई मोटर, मैकेनिक, मोची आदि के पदों पर भर्ती की जाएगी। जैसे की टोटल 9212 पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है इसमें से 9105 पदों पुरुष अभ्यार्थी के लिए और 107 पद महिला अभ्यर्थी के लिए है इच्छुक अभ्यर्थी केंद्रीय रिजर्व बल के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन फार्म भर सकते हैं। सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती ( CRPF Constable Recruitment 2023 ) से जुड़ी जानकारी जैसे पात्रता दस्तावेज आवेदन करने की प्रक्रिया और तिथियों के बारे में नीचे विस्तार से पढ़ें।

सीआरएफ कांस्टेबल भर्ती 2023 महत्वपूर्ण तिथियां [ CRPF Constable Bharti Last Date ]

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तरफ से आयोजित की जाने वाली सीआरपीएफ कांस्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन 27 मार्च से शुरू है फार्म भरने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2023 है। सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा 1 जुलाई से लेकर 13 जुलाई 2023 के बीच आयोजित होगी कंप्यूटर आधारित परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। जिसका CRPF Constable Admit Card 2023, 20 जून तक जारी किया जाएगा।

सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2023 पात्रता [ CRPF Constable Recruitment 2023 Eligibility ]

  • CRPF कांस्टेबल ड्राइवर के लिए अभ्यर्थी को 10 वीं पास होना चाहिए उसके साथ HMBL ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
  • मोटर मैकेनिक पद के लिए अभ्यार्थी ITI किया हो साथी साथ 10वीं पास हो। साथ ही साथ 1 वर्ष का अनुभव भी मांगा गया है।
  • CRPF Constable अन्य सभी पदों के लिए अभ्यर्थी हाई स्कूल पास होना चाहिए और संबंधित ट्रेड में दक्ष होना चाहिए और कार्य किया हो।

सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2023 आयु सीमा [ Age Limit CRPF Constable Bharti 2023 ]

  • सीआरपीएफ कांस्टेबल ड्राइवर के लिए अभ्यर्थी का आयु 21 वर्ष से लेकर 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • CRPF Constable अन्य सभी पदों में आवेदन फार्म भरने के लिए आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट का प्रावधान है।
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को 5 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़े वर्ग के लिए 3 वर्ष की छूट है।

CRPF कांस्टेबल भर्ती 2023 महिला पदों की संख्या

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा निकाली 9212 पदों पर निकाली गई भर्ती में से करीब 107 पद महिला के लिए निर्धारित की गई है जो कुछ इस प्रकार से है –

पद का नामपदों की संख्या
बिगुलर 20
रसोईया + वाटर कैरियर 46
धोबी 2
हेयर ड्रेसर 1
सफाई कर्मचारी 13
ब्रास ब्रैंड 24
**Total 107

CRPF कांस्टेबल भर्ती 2023 पुरुषों के लिए पदों की संख्या

CRPF Constable भर्ती 2023 के लिए कुल 9212 पद निकाले गए हैं जिसमें से करीब 9105 पद पुरुष के लिए है जो निम्न कैटेगरी के अंतर्गत है –

पद का नामपदों की संख्या
ड्राइवर2372
मोटर मैकेनिक544
मोची151
बढ़ई 139
दर्जी 242
ब्रास ब्रैंड 172
पाइप ब्रैंड 51
बिगुलर 1340
माली 92
पेंटर56
रसोईया +वाटर कैरियर 2429
धोबी 403
नाई 303
सफाई कर्मचारी 811
*******9105

सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2023 आवेदन फीस

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तरफ से सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़े वर्ग के लिए सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए ₹100 फीस है वहीं अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति और अन्य सभी वर्गों के लिए निशुल्क है। अभ्यार्थी ₹100 की फीस को ऑनलाइन पेमेंट मोड के जरिए पे कर सकते हैं।

सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए शारीरिक योग्यता

  • सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2023 महिला अनुसूचित जनजाति की महिला के लिए ऊंचाई 150 सेंटीमीटर और अन्य वर्ग के लिए 157 सेंटीमीटर निर्धारित है।
  • अनुसूचित जनजाति के पुरुष वर्ग की ऊंचाई 162.5 सेंटीमीटर और अन्य वर्ग की ऊंचाई 170 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
  • अनुसूचित जनजाति सीना 76 से 81 सेंटीमीटर और 80 से 85 अन्य वर्ग के लिए होना चाहिए।

CRPF Constable Bharti 2023 Ragistration | सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2023 आवेदन

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तरफ से सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदन 27 मार्च 2023 से भरे जा रहे हैं इसे अभ्यर्थी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन फार्म 24 अप्रैल 2023 से पहले भर सकते हैं।

CRPF Constable Bharti 2023 Notification

Leave a Comment